फिक्की फ्लो द्वारा वित्तीय साक्षरता मास्टरक्लास एवं पुस्तक लॉन्च का आयोजन 

  • बेटियों को राजकुमारियों की तरह नहीं, योद्धाओं की तरह तैयार करे
कानपुर। “बेटियों को राजकुमारियों की तरह नहीं, योद्धाओं की तरह तैयार करें” की मूल भावना को रेखांकित करते हुए, फ्लो कानपुर अपने सदस्यों के लिए एक विशेष एवं संवादात्मक वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का संचालन निवेशक, अर्थशास्त्री एवं लेखिका डॉक्टर आरती गुप्ता ने किया।
 संचालन शीना गुप्ता ने किया। चर्चा में महिलाओं को केवल बचत और घरेलू वित्त प्रबंधन तक सीमित न रहकर निवेश, परिसंपत्ति आवंटन और परिवार से जुड़े वित्तीय निर्णयों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।सत्र के दौरान वित्तीय प्रेम और सुरक्षा देने वाले प्रेम में अंतर, Lifestyle Inflation, आभूषण को निवेश के रूप में देखना, सोने और Fixed Deposits से आगे निवेश में विविधता लाना, तथा Boomers, Millennials और Gen Z की अलग-अलग वित्तीय यात्राओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
सत्र का एक प्रमुख संदेश यह था कि घरों में मौजूद सांस्कृतिक सोच में बदलाव लाया जाए, ताकि महिलाओं को वित्तीय निर्णयों की मेज पर समान स्थान मिल सके। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि “हमने कानूनी लड़ाई तो जीत ली है, लेकिन सांस्कृतिक लड़ाई अभी जीतना बाकी है।”
कार्यक्रम का समापन Audience Q&A, Dr. Gupta के साथ एक Rapid-Fire Interaction, Senior Vice Chairperson Ms. Sushma Singh द्वारा Vote of Thanks तथा एक विशेष Book Signing के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×