घरेलू कलह में बेटे सचिन पर पिता और चाचा द्वारा हमले का आरोप

  • लिखित शिकायत पर दर्ज की गई रिपोर्ट 
कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह का विवाद कथित तौर पर मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, पिता मनोज, चाचा दिनेश व विनोद और उनके पुत्र अनमोल पर सचिन के साथ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। जिसका प्राथमिक उपचार हैलेट अस्पताल में चल रहा है।
हमले में घायल सचिन का हैलेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए उर्सला अस्पताल भेजा, जब उर्सला अस्पताल में इलाज नहीं हुआ तो हैलेट में इलाज के लिये भेजा गया।
हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उर्सला में उसका मेडिकल परीक्षण नहीं किया गया। अब मामला मारपीट के साथ-साथ “मेडिकल हुआ या नहीं हुआ” के सवाल पर भी अटक गया है। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की पूरी तस्वीर साफ होगी।
घरेलू कलह का विवाद इतना बढ़ गया कि थाने की चौखट से लेकर अस्पताल तक पहुंच गया अब पुलिस उक्त प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल घायल युवक सचिन की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में क्या कार्रवाई की जायेगी, यह अभी कहा नही जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जनता देख रही है सब जानती है कि कौन चर्चा से भाग रहा, ये विपक्ष की अराजकतावादी मानसिकता...', संसद की कार्यवाही में बाधा डालने पर नितिन नबीन आगबबूला | पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की जेल में हो गई मौत? PAK के वरिष्ठ पत्रकार के दावे से दुनिया भर में हड़कंप... Arunachal में चीनी घुसपैठ की अफवाह, एक्शन में सरकार, जयशंकर-राजनाथ के बीच हुई मीटिंग | विदेश से बुलाती लड़कियां, चेहरे-प्राइवेट पार्ट की कराती सर्जरी, फिर करवाती 'गंदा काम', जिस्‍मफरोशी मामले में उज्बेकिस्तान की लोला लखनऊ से गिरफ्तार | बहन की शादी के लिए भाई बना चोर, पड़ोसी के घर से उड़ा दिए 15 लाख रुपए के जेवर और नगदी, तीन दिन के अंदर कानपुर पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
Advertisement ×