स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

कानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अमर बलिदानियों के संघर्ष और त्याग का स्मरण कराने के साथ अपने दायित्वों के ईमानदारी से निर्वहन की प्रेरणा देता है। प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दायित्व है कि वे संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
समारोह में एक वर्ष के भीतर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर अपने बच्चों का समस्त निर्धारित टीकाकरण कराने वाले 10 अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित कर उनके परिवारों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×