कानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी।
