कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 15 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 15 लाख रुपये से अधिक कीमत का अवैध मादक पदार्थ बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
20 अगस्त  को रात समय 00.40 बजे प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी  सिद्धनाथ पाटीदार के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सर्कुलेटिंग एरिया, कैंट साइड, सुलभ शौचालय के पीछे पीपल के पेड़ के नीचे एक ट्राली बैग लेकर एक संदिग्ध व्यक्ति वहाँ खड़ा हुआ था। मौके पर उससे पूछताछ की तो हड़बड़ा कर भागने की कोशिश की तो तत्काल रेलवे पुलिस बल ने उसको अपनी गिरफ्त में ले लिया और बैग की तलाशी ली तो उस बैग में गांजा मिला, तब उसने बताया की मैं उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली के आनंद बिहार जा रहा था। पेड़ के नीचे बैठ कर आनंद विहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान, विनय कुमार शर्मा पुत्र ध्रुव शंकर शर्मा, निवासी ग्राम रामा छपरा, थाना दुरौंधा, जिला सिवान (बिहार), उम्र 36 वर्ष है तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 13 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस अभियुक्त के अन्य साथियों और अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×