- पानी में थाने के अंदर रखी मेज, कुर्सी तक डूबी, दमकल टीम ने उपकरणों की सहायता से निकाला पानी
कानपुर। कानपुर के साथ थाने में बारिश के बाद पानी भर गया, जिससे थाने में रखी मेजकुर्सी तक पानी में डूब गयी। बुधवार की रात भीषण बारिश के कारण जल भराव के हालात बन गय। थाने के अलावा पूरे शहर में जगह-जगह जल भराव की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात तेज बारिश के दौरान घाटमपुर क्षेत्र के साढ थाने में पानी भर गया। पूरा थाना किसी टापू की तरह लग रहा था। हालात यह कि थाने में रखी मेज व कुर्सी तक पानी में डूब गयी। ऐसे में पुलिसकर्मियों को जहां काफी परेशानी हुई तो थाने का काम-काज भी प्रभावित रहा। मौके पर फायर स्टेशन से पहुंचे कर्मचारियों ने पंपिग सेट तथा अन्य उपकरणों की सहयता से पानी निकालने का काम शुरू किया। यहीं हालात लगभी पूरे शहर में रहे। शहर के बाहरी क्षेत्रों की हालत और भी खराब हो गयी। कई दिनों से होने वाली बारिश ने सडकों की हालत दयनीय कर दी है। रोड पर बजरी फैली है जो हादसों को दावत दे रही है, लेकिन सम्बन्धित विभाग मुख्य रोडो की सफाई तक नही करा रहा है।
