कानपुर। लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर त्रस्त वार्ड 14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने महिलाओं को लेकर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सात दिवसीय नाली, झाड़ू, कूड़ा आंदोलन की शुरुआत की। कार्यक्रम के पहले दिन पार्षद शालू सुनील कनौजिया और पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने महिलाओं के साथ नाली और झाड़ू का सफाई कार्य किया।
पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है लगातार शिकायत के बाद भी जगह-जगह कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है वातानुकूलित कमरों में बैठे अधिकारियों को मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों के बदबू और गंदगी से भरे नारकीय जीवन का एहसास नहीं होता है लेकिन जो लोग रहते हैं वह कैसे जीते हैं सिर्फ वही जानते हैं।
लगातार कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियों ने लोगों को बीमार कर दिया है गरीब आदमी बहुत मुश्किल से इलाज करा पाता है। पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि एक सप्ताह सफाई अभियान के बाद स्वास्थ्य विभाग के अंदर के भ्रष्टाचार को भी उजागर करने का आठवें दिन कार्य किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अभिषेक दीक्षित, अविनाश सिंह ,शर्मिला, संगीता, माया, सुमन, सरिता, शालू जायसवाल, पूनम जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
