त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट

  • हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
  • हटिया खोया मंडी में मिला दूषित एवं बदबूदार खोया, नगर निगम के यार्ड में कराया विनष्टीकरण
कानपुर। रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को शहर की खोया मंडियों में बड़ा जांच अभियान चलाया। हटिया खोया मंडी, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज खोया मंडी में हुई कार्रवाई के दौरान 19 नमूने संग्रहित किए गए, जबकि हटिया खोया मंडी में बिक्री के लिए रखा 450 किलोग्राम दूषित एवं बदबूदार खोया नष्ट कराया गया।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश पर तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय टीमों ने अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य)।। संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राज्य सचल दल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खोया मंडियों में निरीक्षण किया। इस दौरान हटिया खोया मंडी में बिक्री के लिए रखा करीब 450 किलोग्राम खोया दूषित एवं बदबूदार पाया गया। संबंधित खाद्य कारोबारी की सहमति के बाद खोये को वहां से हटवाकर बाबूपुरवा स्थित नगर निगम के यार्ड में उसका विनष्टीकरण कराया गया।
व्यापारियों से संवाद के बाद हुई नमूना संग्रहण की कार्रवाई
एक्सप्रेस रोड स्थित प्रेम खोया भंडार पर निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जांच प्रक्रिया के संबंध में अपनी बात रखी। अधिकारियों ने उन्हें जांच प्रक्रिया एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी देते हुए सहयोग की अपेक्षा की। इसके बाद प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर नियमानुसार नमूने संग्रहित किए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के दौरान खोये एवं मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। संग्रहित नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। जांच में नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दृष्टिगत अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)।। संजय प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) कानपुर मंडल सुनील शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, संजय सिंह, पल्लवी शर्मा, आकांक्षा जायसवाल सहित राज्य सचल दल, जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय टीमों के अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×