कानपुर में उड़ान के दौरान ट्रेनिंग विमान हुआ क्रैश

  • पायलट और ट्रेनी दोनो की हुई मौत, DGCA करेगी मामले की जांच
कानपुर।  कानपुर में गुरुवार को एक घटना घटित हुई। एक ट्रेनी  विमान उड़ान भरने के महज 20 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद दुर्घटना में  पायलट और ट्रेनी दोनो की ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोपहर 12:15 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को तुरंत सील  कर दिया।
जानकारी के अनुसार चकेरी स्थित ‘गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर’ से उड़ान भरने वाला एक 4-सीटर ‘टेक्नम’ ट्रेनिंग विमान गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में क्रैश हो गया। हादसे में विमान सवार इंस्ट्रक्टर पायलट और ट्रेनी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के अनुसार, विमान ने सुबह 11:30 बजे उड़ान भरी थी। टेकऑफ के महज 20 मिनट बाद, यानी सुबह 11:50 बजे, जमीन से करीब 100 फीट की ऊंचाई पर विमान का संतुलन बिगड़ गया। विमान हवा में डगमगाते हुए पेड़ों से टकराया और एक तेज धमाके के साथ नीचे जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही दोपहर 12:15 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को तुरंत सील कर दिया। मलबे से खून से लथपथ पड़े दोनों घायलों को टॉक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सचिन भाटिया जो गुजरात के रहने वाले थे तथा इनके पास 3,000 घंटे का फ्लाइंग अनुभव तथा और अभिषेक पुजारी जो ट्रेनी थे तथा कर्नाटक के रहने वाले थे, उनकी मौत हो गई।
पुलिस कमिश्नर के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ‘टेक्नम’ विमान को साल 2023 में ट्रेनिंग के लिए लाया गया था। घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है। DGCA की टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के तकनीकी कारणों की विस्तृत जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आपदाओं की गिरफ्त में नेपाल... भीषण बाढ़ से तबाह नेपाल अभी रेस्क्यू में ही जुटा है, तो चीन ने दे दी झील फटने की अगली चेतावनी .. Delhi Police ने Cyber Fraud गिरोह का किया पर्दाफाश, 50 मोबाइल फोन जब्त| नेपाल जलप्रलय में बढ़ता जा रहा मृतकों का आंकड़ा, बाढ़ में अब तक 359 लोगों की मौत, 910 लोग लापता; रेस्क्यू जारी ......... AIMIM 'वोटकटवा' नहीं, 2027 UP Election में कई MLA जीतेंगे: Owaisi का ऐलान | CM योगी के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के ऐलान की मायावती ने की तारीफ, लेकिन पेपर लीक पर उठाए सवाल ... TMC ने West Bengal में कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप, पूछा राष्ट्रपति शासन क्यों नहीं? | बिहार में टला बाढ़ का खतरा! पानी से अब कोई दिक्कत नहीं, हेलीकॉप्टर से प्रभावित जिलों का दौरे करने के बाद बोले CM सम्राट चौधरी ..... Suvendu ने कुशल पेशेवरों से बंगाल लौटने की अपील की, IT क्षेत्र में देंगे अवसर
Advertisement ×