चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का तीखा हमला

कानपुर। चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को तिलक हाल में अनूठे लेकिन तीखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बिना चीनी की फीकी चाय पीकर केंद्र सरकार की महंगाई पर नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर चीनी की बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण की मांग भी की गई।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि त्यौहार के वक्त चीनी के दामों ने मिठाई फीकी कर दी।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि जिस चीनी के बिना आम आदमी की सुबह की चाय अधूरी मानी जाती थी, आज उसी चीनी की बढ़ती कीमतें घर का बजट बिगाड़ रही हैं। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में चीनी के खुदरा दाम ₹70 प्रति किलो या उससे भी ऊपर तक पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं। यह केवल चीनी की कीमत बढ़ने का मामला नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर आम परिवार की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है।बारावफात,राखी और सभी त्यौहारों में मिठाई की कीमतों पर असर पड़ा है।
पवन गुप्ता ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बाजार में आम आदमी की थाली और रसोई लगातार महंगी होती जा रही है। सरकार को बताना चाहिए कि चीनी के दाम लगातार क्यों बढ़ रहे हैं और जनता को राहत देने के लिए तत्काल क्या कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर विजय त्रिवेदी, हरप्रकाश अग्निहोत्री, निजामुद्दीन खान, राकेश साहू, पदम मिश्रा, अमित मिश्रा,शीलू श्रीवास्तव, विश्वनाथ जायसवाल, आशुतोष शुक्ला आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में भीषण बाढ़ में 105 से ज्यादा भारतीय गायब, 291 विदेशी समेत कुल 400 पर्यटक लापता ...... चीन से आई तबाही की लहर, पल भर में बहा ले गई कई जिंदगियां... ताश की पत्तों की तरह ढह गया फ्रेंडशिप ब्रिज | अखिलेश-डिंपल ने महिलाओं को हर साल 40000 रुपए देने का किया ऐलान, BJP ने बताया चुनावी हवा हवाई ......... Hijab विवाद पर BJP बोली: पहनावा तय करना अदालत का काम नहीं, स्कूल प्रशासन ले फैसला | चिराग पासवान ने नई टीम का किया ऐलान, पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव; सुरेंद्र विवेक को सौंपी बिहार की कमान .......... UP में 50 हजार छात्राओं को Scooty देंगे CM Yogi Adityanath, अक्टूबर में वितरण | अच्छे दिन हुए महंगे: Congress ने Modi सरकार पर साधा निशाना, पूछा- कैसे चलेगा घर? ......... 'जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan', Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान
Advertisement ×