कचरे के ढेर से एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां लूटने की मची होड़

  • टाफी और चॉकलेट लूटने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • पुलिस जांच के बाद करेगी FIR दर्ज
कानपुर। शहर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के डंपिंग यार्ड में फेंकी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां बीनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह हैरान कर देने वाली बात है कि लोगो ने कूड़े के ढेर में फेंके गए चॉकलेट और टॉफी के डिब्बों पर एक्सपायरी भी नही देखी। यही चॉकलेट और टॉफी उनके बच्चों को बीमार कर सकता है। फिलहाल इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कूड़े के ढेर में बड़ी मात्रा में चॉकलेट और टॉफी के बॉक्स फेंके गए थे। इन्हें देखते ही आसपास के लोगों के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले राहगीर, बाइक सवार, कार सवार और यहां तक कि ट्रक चालक भी अपनी गाड़ियां रोककर चॉकलेट उठाने लगे। कोई यह तक नही सोच रहा है कि इतनी अधीक मात्रा में कोई सामान क्यों फेकेगा, लेकिन फ्री की चीज पाने के लिये लोग उतावले हो गये।
लूट की होड़  कुछ इस तरह मची की लोग थैलियों, बोरियों और गाड़ियों की डिग्गियों  में चॉकलेट भरकर ले जाते दिखे। लूटपाट के कारण सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। देखते ही देखते महज 30 मिनट के भीतर करीब 1 ट्रक के बराबर का माल कूड़े के ढेर से गायब हो गया।
मामले का संज्ञान लेते हुए डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने बताया कि एक्सपायरी चॉकलेट लूटने का वीडियो सामने आया है। उन्होंने पनकी थाना प्रभारी को मामले की जांच के आदेश दे दिए तथा उन्होंने  चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के एक्सपायरी (समयावधि पार) खाद्य पदार्थ खाने से किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। जांच पूरी होने के बाद मामले में उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं ... Amravati में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट
Advertisement ×