कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर आरोपी हुआ फरार

  • बीच सड़क पेशाब करने से रोकना पड़ गया भारी
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के ओम चौराहे के पास बीच सड़क पेशाब करने से मना करना एक कारोबारी को जानलेवा साबित हुआ। विरोध करने पर आरोपियों ने कारोबारी अमित कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अमित की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची काकादेव पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM मोदी की रैली से पहले मुंबई में नीता अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और PMO का फेक ID कार्ड बरामद, कौन रच रहा साजिश? | 'करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर लगी चोट', CM योगी के अयोध्या दौरे से पहले बोले अवधेश प्रसाद, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर फिर घेरा | तेलंगाना में IAS नवीन मित्तल के PS का दिल का दौरा पड़ने से निधन, मंत्री जी खुद देते रहे CPR; लेकिन नहीं बचाई जी सकी जान .......... PMCH Patna के 120 साल पुराने जनरल अस्पताल भवन पर चला बुलडोजर | West Bengal: पूजा और विसर्जन जुलूस में नहीं बजेगा DJ, पहली बार महाष्टमी पर ड्राए डे; CM सुवेंदु ने दुर्गा पूजा को लेकर किए कई बड़े ऐलान
Advertisement ×