देश में फिर सक्रिय होगा मानसून, पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का अलर्ट

देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस बार मानसून सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बना सकता है। आमतौर पर सितंबर मध्य तक आते-आते देश के हर हिस्से से मानसून की वापसी हो जाती है। मगर मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, उत्तर भारत में मानसून की गतिविधि एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है। 16 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग(IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 18 सितंबर के बीच दिल्ली-NCR,पंजाब,चंडीगढ़,जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है। गुजरात में तो मूसलाधार बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, यूपी के साथ-साथ बिहार,एमपी समेत कई राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 19 और 20 सितंबर से पश्चिमी भागों में मौसम फिर से शुष्क होने की उम्मीद है।

यूपी और बिहार में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी आशंका है। वहीं,बिहार के  लगभग आधे हिस्से में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, बक्सर, भोजपुर और रोहतास जैसे सीमांचल और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

गुजरात के लोगों की टेंशन बढ़ने वाली है। राज्य के कई हिस्से जो इस समय भारी बरिश की चपेट में है, फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने अहमदाबाद, गांधीनगर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, मोरबी, पोरबंदर, जामनगर और देवभूमि द्वारका समेत आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पहाडों में भी मौसम का रूख बदल गया है। बारिश का दौर अभी जारी रहने का अनुमान है। IMD ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक और तेज हवाओं की भी आशंका है। दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व तमिलनाडु में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'केंद्र में हमारी सरकार आएगी तो अग्निवीर व्यवस्था को 24 घंटे के अंदर खत्म कर देंगे...', 2 साल सेवा एक्सटेंशन पर भड़के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद | हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, 2 प्रत्याशियों के नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द .... विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने जताई सामाजिक वैमनस्य की आशंका |      आजम खान को फिर लगा झटका, SC ने नहीं सुनी कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील, HC भेजा मामला ....... Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय | कैबिनेट का बड़ा फैसला! PM Modi सरकार ने FTSC योजना को 5 साल बढ़ाया, POCSO और रेप मामलों में खुलेंगी 850 अदालतें ......... Ramayana रिलीज: Ranbir Kapoor और Yash के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा
Advertisement ×