अधिवक्ता कल्याण की प्रथम योजना 1974 लागू कराने वाले आर के शर्मा को वकीलों ने किया नमन 

कानपुर। कानपुर बार एसोसिएशन हाल स्मृति शेष पं राम कृष्ण शर्मा एडवोकेट की श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ताओं ने अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन। श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेन्द्र अवस्थी ने बताया कि बाबू जी ने सन 1974 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा से मिल प्रदेश की प्रथम अधिवक्ता कल्याणकारी योजना अधिवक्ता सामूहिक बीमा योजना रु 5 हजार से शुरू कराई थी जिसकी राशि बढ़ते बढ़ते आज रु 5 लाख हो गई है और दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को वितरित भी हो रही है। हम उन्हें शत शत नमन करते है।
महामंत्री विनय मिश्रा ने बाबूजी के सिद्धांतों पर चल अधिवक्ता कल्याण के लिए संघर्ष की बात कह नमन किया। अविनाश बाजपेई पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि श्री शर्मा के अधिवक्ता कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने को उनके पुत्र लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं रवीन्द्र शर्मा निरंतर लगे हुए है दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने वकीलों को रुपया 5 लाख प्रति वर्ष कैश लेश इलाज की सुविधा दी है वो रवीन्द्र शर्मा की कानपुर के अधिवक्ताओं के साथ वर्षों के संघर्ष और मुख्यमंत्री से की गई सकारात्मक वार्ता का परिणाम है। हम सब श्री शर्मा के सिद्धांतों पर चलें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि पिता के दिखाएं रास्ते पर चल  अधिवक्ताओं को सपरिवार उनकी  मजबूती के लिए अधिकाधिक कल्याण कारी योजनाओं को लागू कराने में लगे रहेंगे। यही पिता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
प्रमुख रूप से नरेश त्रिपाठी, भानु द्विवेदी, राम आश्रय त्रिपाठी, भगवत दास, आनंद गौतम कपिल दीप सचान अश्वनी आनंद रमा कांत योगेश कुमार गौरी शंकर मुमताज मधु यादव राजेश त्रिपाठी राजेश शुक्ला विजय कुमार फारुख अहमद आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
2029 से पहले देश के कई राज्यों में लागू होगा UCC? अचानक देश में क्यों हुई चर्चा तेज, अमित शाह के बयान के बाद विपक्ष हुआ हमलावर ..... स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, कोर्ट से 3 हफ्ते की मिली Interim Bail | 'बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से समझौता नहीं...', भारत की सख्ती के बाद निकल गई Meta की हेकड़ी, बच्चों के यौन शोषण के मामलों की A To Z जानकारी देने पर सहमत | 'मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचार...', बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर किया प्रहार, हरीश रावत के PA के घर ED के छापे पर कहा- अब चुप्पी क्यों साध रखी है | धर्म की आजादी खत्म करके UCC लागू नहीं हो सकता, Bhopal रैली में बोले Owaisi .............. Gurugram में महिला Biker को टक्कर मारने वाला चालक Rajasthan से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस
Advertisement ×