- भैरमपुर बरगदेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
कानपुर। भैरमपुर आवास विकास स्थित प्रसिद्ध बरगदेश्वर महादेव मंदिर में भव्य सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मौसम ने करवट ली और भयंकर बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसके बावजूद भक्तों की आस्था डिगी नहीं। श्रद्धालुओं ने मूसलाधार बारिश के बीच भी पूरी तन्मयता और भक्ति भाव से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। हर तरफ बजरंगबली और महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव जी, सुमित मनी चौधरी एडवोकेट, राजेश राजपूत सामाजिक कार्यकर्ता, नैमिष अवस्थी, रिशु राजपूत हिन्दू गौ रक्षक दल और राजा सैनी,हिन्दू रक्षा दल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही सुधीर कुमार, कन्हैया राजपूत, अनिल राजपूत सहित क्षेत्र की मातृशक्ति से अन्जू ठाकुर, लक्ष्मी माँ, रागनी, सुशीला देवी, सीता राजपूत एवं समस्त क्षेत्रीय गणों ने भयंकर बारिश के बीच भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। पाठ की समाप्ति के बाद भगवान को भोग लगाया गया और उपस्थित सभी भक्तों के लिए प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
