दवा व्यापारी हत्याकांड में आरोपी बहू सहित तीन अपराधियों को न्यायालय मे किया गया पेश 

  • मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार शुक्ला की कोर्ट में किया गया हाजिर
  • दुपटटे से अपना मुंह छिपाती रही अरोपी बहू शालू
कानपुर। दवा व्यापारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की आरोपी उनकी बहू शालू सहित तीन आरोपियों को बुधवार की सुबह कानपुर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसी बीच आरोपी बहू अपना मुंह कपडे से ढके रही और कैमरे से बचती नजर आयी। पुलिस कर्मियों ने सावधानी के साथ उसे न्यायिक मजिस्ट्रे प्रदीप कुमार शुक्ला की कोर्ट में हाजिर किया।
पुलिस का कहना है आरोपियों से पूंछतांछ के दौरान अहम सुराग मिले है। बताया कि दो आरोपियों में एक घटना को अंजाम देने के लिए अंदर जाना था और दूसरे को बाहर रह कर निगरानी करनी थी लेकिन दवा व्यापारी शरीर से मजबूत थे इस लिए मौके पर दोनो ने प्लान बदला और दोनो ही घर के अंदर गये।
पुलिस ने यह भी बताया कि विशाल, शालू, सुब्रत तीनो की काॅल डिटेल चेक किये गये और यह पाया गया कि तीनो एक दूसरे के संपर्क में रहे है। घटना के पहले के मिले साक्ष्यो के आधार पर कड़ी जुड़ती जा रही है।  फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों को रिमांड में लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत को ईरान ने दी बड़ी राहत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की दी छूट ........ Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा | दिवाली से पहले अग्निवीरों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, सेवा 4 से बढ़ाकर 6 साल होगी, 25% नियमित सैनिक बनेंगे ............. 2 साल के विस्तार के बाद 75% Agniveer का क्या होगा, Pawan Khera ने पूछे सवाल |      ‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव...’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'अली-अली' करने वाले आज बजरंगबली का ले रहे नाम | दिल्ली से चलता है पंजाब, सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी, पंजाब CM पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप .......... Strait of Hormuz के पास भारतीय पोत पर हमला, Gujarat के नाविक की मौत
Advertisement ×