गणेश महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, हवन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कानपुर (बीपीएस न्यूज): पटकापुर स्वच्छता समिति के तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति और पौराणिक वीर गाथाओं पर आधारित अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कला का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में बच्चों के साथ आए अभिभावकों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का जमकर आनंद उठाया।

​उत्सव की शुरुआत क्षेत्रीय निवासियों द्वारा सामूहिक हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्री गणेश की महाआरती की गई, जिससे पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आरती के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, वहीं दोपहर बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

​समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार अस्थाना ने बताया कि शनिवार को महोत्सव का समापन होगा, जिसके अंतर्गत विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से पटकापुर स्वच्छता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार अस्थाना, उपाध्यक्ष गीता पांडे, संरक्षक कमल चंद बाजपेई व रमेश चंद बाजपेई, महामंत्री दीपक निगम, मंत्री पारसनाथ शुक्ला, मनीष अस्थाना, रानी त्रिवेदी तथा सदस्य विक्की जायसवाल, विजय निगम, ओमप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा अंजनी भक्त मंडल के विक्रम अवस्थी, मनोज उपाध्याय, राजकमल सिंह, सतीश चंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में भीषण हादसा: एवरेस्ट बेस कैंप में आपस में टकराकर क्रैश हुआ 2 हेलीकॉप्टर, विदेशी नागरिक की मौत .................... Oman तट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत | SIR पर विशेष सत्र के लिए तैयार, अमित शाह ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती .................... बाबरी बनेगी, हिम्मत है तो रोक लो...हुमायूं की खुली धमकी, 6 दिसंबर को जुटेंगे 5 लाख मुसलमान! |      Omar Abdullah ने BJP के सामने टेके घुटने, सवाल उठाते हुए श्रीनगर सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने छोड़ी NC ........... पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर दो पूर्व SDM और ऑपरेटर पर BNS धारा 198 दर्ज | चुनाव खत्म होते ही अमेरिका करेगा परमाणु हमला? ईरान ने जारी की एडवाइजरी तो दुनिया में मची खलबली, ट्रंप पर टिकी निगाहें ............. Oman तट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत
Advertisement ×