गोल्डन बाबा ने भक्तो को वितरित किये 651 लड्डू गोपाल के साथ भागवत गीता

  • श्री जन्माष्टमी के मौके पर भक्तो को दिलाई गयी मांस मदिरा न करने की शपथ  

कानपुर। बाबा पिपरेश्वर शिव धाम मंदिर में महामंडलेश्वर गोल्डन गिरी महाराज के द्वारा 651 लड्डू गोपाल और भागवत गीता को कानपुर नगर वासियों को वितरित किया गया और वितरण के माध्यम से संदेश भी दिया गया की जो भक्त लड्डू गोपाल को अपने घर ले जा रहा है वह लड्डू गोपाल जी की सेवा करेगा और अपने परिवार में मांस मदिरा का सेवन नहीं करेगा। इस कार्यक्रम में अयोध्या धाम से पधारे जगतगुरु करपात्री महाराज, पनकी महंत महामंडलेश्वर कृष्ण दास महाराज, महाबलेश्वर गणेशानंद जी, कुमार गारमेंट्स के मालिक उदय सिंह सहित कई गड़मान्य भक्त कार्यक्रम में शामिल हुवे।

लड्डू गोपाल वितरण के माध्यम से लड्डू गोपाल भक्तों को शपथ पत्र भरवाया गया। भक्तों ने शपथ ली कि मैं लड्डू गोपाल लेने के पश्चात लड्डू गोपाल की प्रतिदिन पूजा अर्चना करूंगा और हमारे घर में लड्डू गोपाल के आने के पश्चात मांस मदिरा का प्रयोग नहीं होगा। यह संदेश सनातन धर्म के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहुंचाया गया। महामंडलेश्वर गोल्डन गिरी महाराज ने कहा की हमारा यह मानना है कि अगर 651 लड्डू गोपाल भक्तों को वितरित किये गए हैं उनमे से अगर एक लड्डू गोपाल एक भक्त के घर जा रहे हैं तो उनके घर में उपस्थिति पांच लोगों को यह सन्देश जायेग। इस प्रकार उन सभी भक्तों के माध्यम से यह संदेश 3:30 हजार लोगों में जाएगा और सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों में जाएगा और लड्डू गोपाल वितरण का उद्देश्य ही है कि लड्डू गोपाल के माध्यम से समाज को नशा मुक्ति का संदेश दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने | लोग मुझे निठल्ला कहते हैं...सांसद फंड खर्च ना होने पर कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे अच्‍छी एक्टिंग तो आप लोग करते हो | सहारनपुर में बुलडोजर एक्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को किया ध्वस्त; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई .......... Saharanpur Bulldozer Action: Mayawati भड़कीं, बोलीं- मस्जिदें गिराना ठीक नहीं | सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से गरमाई सियासत, इकरा हसन के हाउस अरेस्ट पर भड़की सपा; अवधेश प्रसाद बोले- BJP को 2027 चुनाव महंगा पड़ने वाला है
Advertisement ×