कानपुर। कचहरी परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ताओं ने स्व हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा में बोलते हुए अनुराग श्रीवास्तव पूर्व महामंत्री कानपुर बार एसोसिएशन ने बताया कि बाबू हरिश्चंद्र जी दीवानी के प्रख्यात अधिवक्ता होने के साथ साथ अधिवक्ता गौरव और कल्याणकारी कार्यों में निरंतर लगे रहते थे वे सन 1986 में कानपुर बार एसोसिएशन में महामंत्री बने और वर्तमान में बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी में को चेयरमैन थे उनके जाने से हुए रिक्त स्थान की भरपाई होना सम्भव नहीं है हम उन्हें शत शत नमन करते हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण फाइटर ने कहा कि बाबू जी के आदर्शो और सिद्धांतों पर चल हम अधिवक्ता वृत्ति में उन्नति प्राप्त करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा। प्रमुख रूप से पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन उमेश शुक्ल संजीव कपूर राकेश सिद्धार्थ शिवम गंगवार वीर जोशी साजिद खान इंद्रेश मिश्रा प्रियम जोशी आदि रहे।
