UCC को लेकर सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, छह महीने के अंदर राज्य में लागू करने का किया वादा

4 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने UCC को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि छह महीने के अंदर राज्य में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा। इस दौरान सीएम ने जिसे ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ और धर्म परिवर्तन बताया, उसके खिलाफ कड़े कानून लागू करने का वादा भी किया। बता दें कि इससे पहले बीजेपी शासित राज्य उत्तराखंड और गुजरात में UCC लागू है। वहीं, अब पश्चिम बंगाल में इसे लागू करने को लेकर सियासी हलचल तेज है।

यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर सीएम सुवेंदु अधिकारी वादा करते हुए कहा कि “मैं आपको वचन देता हूं। बहुत जल्द, उत्तराखंड और गुजरात के बाद, पश्चिम बंगाल में UCC लागू किया जाएगा। मैं आपको वचन देता हूं, मुझे छह महीने दीजिए।”

उन्होंने आगे कहा कि “UCC के बाद लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्म परिवर्तन। सख्त कानून लाए जाएंगे, और उन्हें रोकने का काम किया जाएगा।” बता दें कि सीएम में ये सब दिवंगत VHP नेता अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा।

अधिकारी ने कहा कि हिंदू समुदाय ताकत के इस्तेमाल से नहीं बना है और जिन्होंने हिंदू धर्म और हिंदू समाज का अपमान किया, उन्हें आखिरकार इसका नतीजा भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संविधान के दायरे में काम करते हुए सनातन परंपराओं, मंदिरों और भारत की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करेगी।

अधिकारी ने कहा, “आप निश्चिंत रह सकते हैं। सरकार संविधान को सबसे आगे रखकर काम करेगी। लेकिन सरकार भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, मठों और मंदिरों और हमारी विरासत पर हमला नहीं होने देगी।”

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पिछली सरकार पश्चिम बंगाल में अलग-अलग कम्युनिटी और सोशल ग्रुप को बांटने की कोशिश करती थी। इस दौरान उन्होंने राजबंशी, मतुआ, कुर्मी और आदिवासी कम्युनिटी के साथ-साथ बंगाली और गैर-बंगाली पहचान का भी जिक्र किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×