तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

  • पनकी क्षेत्र की घटना, परिजनों ने कालपी रोड पर लगाया जाम

कानपुर। कालपी रोड पनकी में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सड़क पार कर रही एक महिला को इंडियन ऑयल के तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। दुर्घटना के दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगो मे आक्रोश फैल गया।

पनकी के शाहपुर गांव निवासी अजय राजपूत मजदूरी करते हैं। अजय के अनुसार, शुक्रवार सुबह उनकी 30 वर्षीय पत्नी रूबी राजपूत घर से ड्यूटी के लिए निकली थीं। पनकी-कालपी रोड पर सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार इंडियन ऑयल टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह टैंकर छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर बदहवास परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क पर रूबी का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर कालपी रोड जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक परिजनों ने टैंकर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। 112 नंबर की सूचना पर पहुंची पनकी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने और यातायात बहाल कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस परिजनों से लगातार बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास कर रही है। टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। एसीपी के अनुसार, अभी तक परिजनों की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है; तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
तिरंगा यात्रा के लिए निकलते ही दिल्‍ली पुलिस ने अभिजीत दिपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिया ......... Delhi के Jantar Mantar प्रदर्शन से दूर रहें मुस्लिम युवा, Maulana Shahabuddin Razvi की अपील | सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं...'तख्‍तापलट' का सपना देखने वालो पर CM योगी का हमला, बोले- षड्यंत्रों से नहीं हिलेगा लोकतंत्र |      उनका आदर्श पाकिस्तान है, ये भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, इनकी सोच अपनी नहीं ये एजेंट हैं, नेहा बोरा पर आगबबूला हुए बृजभूषण ... Maha Navami पर UP में 19 October को छुट्टी घोषित, CM Yogi का फैसला | 'पदक लाओ, पद पाओ’ योजना में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती, CM योगी बोले प्रतिभाओं को मिलेगी भविष्य की सुरक्षा ...... Uddhav Thackeray को बड़ा झटका, Shiv Sena UBT छोड़ Shinde कैंप में आए Anand Dubey
Advertisement ×