सनसनी : नूडल्स खाने से फूड पॉइजिंग या जहर?.., एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी मच गई है। शनिवार (17 अक्टूबर) सुबह रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में पति-पत्नी और तीन बच्चों घर में मृत पाए गए। पहले इन पांच मौतों के पीछे फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही थी। बताया गया कि परिवार के सभी लोगों ने रात में मेले से लौटने के बाद नूडल्स खाए थे, फिर सुबह कोई नहीं उठ सकता। हालांकि अब इस मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल, परिवार ने अब हत्या की आशंका जताई है।

मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जान गंवाने वाली महिला ललिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी सास ने अपनी बेटी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

महिला के परिजनों का दावा है कि करीब 10 बीघा जमीन और मकान के मालिकाना हक को लेकर ललिता का अपनी सास और ननद के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी संपत्ति विवाद को लेकर हत्या और जहर देने की गंभीर आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।

इस घटनाक्रम पर पड़ोसियों की भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने बताया कि बच्चे सो रहे थे। मृतक (व्यक्ति) की मां झगड़ा कर रही थी और कह रही थी कि वह उन्हें यहां नहीं रहने देगी और सारी संपत्ति अपनी बेटी के नाम कर देगी। उसने पहले ही सारी संपत्ति अपनी बेटी के नाम कर दी है। उसने उनसे घर छोड़ने के लिए कहा।

पड़ोसियों के मुताबिक जब मृतक अपने परिवार के साथ मेले से वापस आया, तो उसकी मां ने मैगी बनाई और सबको परोसी। उनके यहां रोज झगड़े होते थे। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

इस घटना की सूचना मिलने और नूडल्स खाने के बाद मौत को लेकर किए जा रहे दावे के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने जो चीजें खाई, उन सभी के पैकेट को देखा। कोई भी एक्सपायरी डेट का नहीं पाया गया। हमें कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। अगर फूड पॉइजनिंग का मामला होता तो उल्टी, दस्त जैसा कोई लक्षण होता मगर ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। वहां पर शव सामान्य अवस्था में मिले। हमें ऐसा लगता है कि यह जहर का मामला है।

घटना की जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा  क्षेत्र के नगला गांव में पांच लोगों की मौत हुई है, जिसमें पति-पत्नी है और उनके तीन नाबालिक बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय यह बाहर गए थे और इन्होंने कुछ खाया पिया है। उसके बाद जो उनकी मां अस्वस्थ है उसको भी चाय पिलाई है। बगल में ही उनकी मां सोई थी । पड़ोस का एक बच्चा जब उनको जगाने आया कि आज एग्जाम है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा की डेड बॉडी पड़ी हुई है।

बता दें कि मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और तीन साल के बेटे साक्षात के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और खाद्य पदार्थों की जांच के बाद ही पांचों लोगों की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अभिजीत दिपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत, कनाट प्‍लेस पर 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले हुए थे गिरफ्तार .... PM Narendra Modi 25 अक्टूबर को ओडिशा में RBI डाटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 8 की मौत; कई घायल .... भरूच की फार्मा कंपनी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत; 15KM दूर तक सुनाई दी आवाज |      दिल्ली में सड़क हादसा, DTC बस ने भीड़ को मारी टक्कर, एक की मौत; कई घायल, लेडी ड्राइवर चला रही थी बस ... फूलों से स्वागत देख क्यों झल्ला उठीं फराह खान? तिलक लगाने से भी रोका, वीडियो देख भड़के यूजर्स | दिल्‍ली में प्रदर्शन से अबतक 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने जताई चिंता, बोली- दीवाली तक जारी रहा प्रोटेस्‍ट तो 10000 करोड़ रुपए के पार जाएगा आंकड़ा
Advertisement ×