फूलों से स्वागत देख क्यों झल्ला उठीं फराह खान? तिलक लगाने से भी रोका, VIDEO देख यूजर्स का फूटा गुस्सा 

फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान को माथे पर तिलक लगवाने से इनकार करने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वे एक होटल में पहुंची थी, जहां कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया।

जी हां, सोशल मीडिया पर फराह खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें होटल के कर्मचारी उनका धूमधाम से स्वागत करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनका फूलों, ढोल-नगाड़ों और आरती की थाल के साथ स्वागत किया गया।

वायरल हो रहे वीडियो में फराह खान होटल की लॉबी में दिखाई दे रही हैं। होटल के कर्मचारी आरती की थाल लिए उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान फराह के चेहरे का हाव-भाव थोड़ा अलग नजर आया। इसके बाद एक कर्मचारी फराह के माथे पर टीका लगाने की कोशिश करती है, तभी वो उन्हें रोक देती हैं।

फराह खान माथे पर टीका लगवाने की बजाय अपनी कलाई पर लगवाती हैं। इस दौरान का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया और यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी।

एक यूजर ने लिखा फराह खान के बिहेवियर को लेकर धार्मिक परंपराओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। दूसरे यूजर ने कहा कि फूलों की बरसात में भी उन्होंने असहजता दिखाई और फिर माथे पर तिलक लगाने से भी मना कर दिया। इसके अलावा कुछ ने उनके सार्वजनिक रूप से सेक्युलर होने की इमेज का हवाला देते हुए भी सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे लोगों को बुलाते ही क्यों हो?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस्लाम के हिसाब से बहुत आधुनिक, लेकिन दिल से अभी भी मुसलमान।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘और करो फेमस ऐसे लोगो को। अब क्या सेलेब्रिटी बन गए है ये लोग। आपके हमारे बोलने से कुछ नहीं होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अभिजीत दिपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत, कनाट प्‍लेस पर 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले हुए थे गिरफ्तार .... PM Narendra Modi 25 अक्टूबर को ओडिशा में RBI डाटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 8 की मौत; कई घायल .... भरूच की फार्मा कंपनी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत; 15KM दूर तक सुनाई दी आवाज |      दिल्ली में सड़क हादसा, DTC बस ने भीड़ को मारी टक्कर, एक की मौत; कई घायल, लेडी ड्राइवर चला रही थी बस ... फूलों से स्वागत देख क्यों झल्ला उठीं फराह खान? तिलक लगाने से भी रोका, वीडियो देख भड़के यूजर्स | दिल्‍ली में प्रदर्शन से अबतक 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने जताई चिंता, बोली- दीवाली तक जारी रहा प्रोटेस्‍ट तो 10000 करोड़ रुपए के पार जाएगा आंकड़ा
Advertisement ×