जानवर को बचाने के प्रयास में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

  • कानपुर-सागर हाईवे पर हुआ हादसा, बाल-बाल बचा चालक

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित खेरसा कस्बे में शनिवार भोर एक बड़ा हादसा टल गया। कानपुर की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर नाले से टकरा गया और पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर चला रहा कैंथा ,थाना गजनेर का रहने वाला 45 वर्षीय कप्तान पुत्र कल्लूघायल हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ड्राइवर को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही बिधनू पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल ड्राइवर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी भिजवाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर बाधित हुए ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने हाइड्रा की मदद ली। ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर कप्तान का कहना है कि वह कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता। बिधनू सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद वह अपने घर चला गया है। थाना प्रभारी बिधनू, तेज बहादुर सिंह ने कहा कि मामूली रूप से घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया गया था और अब मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अभिजीत दिपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत, कनाट प्‍लेस पर 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले हुए थे गिरफ्तार .... PM Narendra Modi 25 अक्टूबर को ओडिशा में RBI डाटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 8 की मौत; कई घायल .... भरूच की फार्मा कंपनी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत; 15KM दूर तक सुनाई दी आवाज |      दिल्ली में सड़क हादसा, DTC बस ने भीड़ को मारी टक्कर, एक की मौत; कई घायल, लेडी ड्राइवर चला रही थी बस ... फूलों से स्वागत देख क्यों झल्ला उठीं फराह खान? तिलक लगाने से भी रोका, वीडियो देख भड़के यूजर्स | दिल्‍ली में प्रदर्शन से अबतक 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने जताई चिंता, बोली- दीवाली तक जारी रहा प्रोटेस्‍ट तो 10000 करोड़ रुपए के पार जाएगा आंकड़ा
Advertisement ×