वॉइस नोट में छिपा है एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का राज!… सामने आया चौंकाने वाला ‘सच’

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला सुसाइड का लग रहा है। दरअसल, मौत से पहले मृतक महेश ने अपने मोबाइल में एक वॉइस नोट ऑडियो छोड़ा था, जिसमें उसने इस कदम के लिए अपनी दो बहनों और एक बहनोई को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भाई-बहनों के बीच काफी समय से जमीन और मकान को लेकर प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।

पुलिस ने महेश का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया है, जिसमें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग खुदकुशी की तरफ इशारा कर रही है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग की भी जांच की जा रही है।

बता दें कि इस दर्दनाक घटना में महेश, उसकी पत्नी ललिता और उनके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के साले की शिकायत पर दोनों बहनों और एक बहनोई के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। तीनों पर प्रताड़ना का आरोप लगा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन में CM सुवेंदु: पूजा कमिटी के सेक्रेटरी सहित 7 लोग गिरफ्तार, SIT गठन का दिया भरोसा ............. कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 7 आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 8 की मौत; कई घायल .... भरूच की फार्मा कंपनी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत; 15KM दूर तक सुनाई दी आवाज |      दिल्ली में सड़क हादसा, DTC बस ने भीड़ को मारी टक्कर, एक की मौत; कई घायल, लेडी ड्राइवर चला रही थी बस ... फूलों से स्वागत देख क्यों झल्ला उठीं फराह खान? तिलक लगाने से भी रोका, वीडियो देख भड़के यूजर्स | दिल्‍ली में प्रदर्शन से अबतक 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने जताई चिंता, बोली- दीवाली तक जारी रहा प्रोटेस्‍ट तो 10000 करोड़ रुपए के पार जाएगा आंकड़ा
Advertisement ×