नेहा बोरा पर भड़के महंत राजू दास, बोले- वो शुद्ध रूप से शूर्पणखा

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने मौजूदा विरोध प्रदर्शनों को बांग्लादेश से जोड़ते हुए बयान दिया था। अब इस पर हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने नेहा बोरा को शूर्पणखा करार दिया है।

महंत राजू दास ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मैं एक ही बात कहूंगा कि नेहा बोरा शुद्ध रूप से ऐसी महिला है जैसी शूर्पणखा थी। पूरे राक्षसों के खानदान का सर्वनाश कर दिया। वही नेहा बोरा है। बांग्लादेश के बारे में बात कर रही हैं। कितनी दुर्भाग्य की बात है।’

उन्होंने आगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का जिक्र करते हुए कहा, ‘बागेश्वर धाम सरकार की एक यात्रा चल रही है। उसमें भी जेन-जी (धीरेंद्र शास्त्री) है। वे जेन-जी क्या बात कर रहे हैं। वो हिंदुओं को जोड़ने की बात कर रहे हैं। वो जेन-जी जाति की कुप्रथा को खत्म करने की बात कर रहे हैं। वो बात कर रहे हैं कि किस तरह भारत एक हो। वहीं दूसरी तरफ एक तथाकथित जेनजी भारत की सनातन संस्कृति को तोड़ने, गाली देने, भारत के टुकड़े करने की बात कर रहा है। वो जेन-जी कतई नहीं हो सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘आपने देखा होगा कि ऐसे जेन-जी पर बड़े-बड़े राजनीतिक दलों का आशीर्वाद बना हुआ है। इसी के कारण आज देश में इस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है। उन जेन-जी से सीखने की जरूरत है जो बाबा बागेश्वर के साथ यात्रा पर निकल रहे हैं।’

महंत राजू दास ने कहा, ‘बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं। छात्र आंदोलन के नाम पर क्या हुआ। नेहा बोरा, वामपंथी समेत जो भी लोग बांग्लादेश की बात कर रहे हैं, वहां लोगों ने छात्रों के नाम पर माहौल बनाया। लेकिन हिंदुओं को मारा गया। बांग्लादेश और हिंदुस्तान को जोड़कर नहीं देखा जा सकता है।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा बोरा ने 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट (SSF) के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर संदेश देते हुए कहा था, ‘बांग्लादेश ने हमें क्रांति का रास्ता दिखाया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
तिरंगा यात्रा के लिए निकलते ही दिल्‍ली पुलिस ने अभिजीत दिपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिया ......... Delhi के Jantar Mantar प्रदर्शन से दूर रहें मुस्लिम युवा, Maulana Shahabuddin Razvi की अपील | सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं...'तख्‍तापलट' का सपना देखने वालो पर CM योगी का हमला, बोले- षड्यंत्रों से नहीं हिलेगा लोकतंत्र |      उनका आदर्श पाकिस्तान है, ये भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, इनकी सोच अपनी नहीं ये एजेंट हैं, नेहा बोरा पर आगबबूला हुए बृजभूषण ... Maha Navami पर UP में 19 October को छुट्टी घोषित, CM Yogi का फैसला | 'पदक लाओ, पद पाओ’ योजना में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती, CM योगी बोले प्रतिभाओं को मिलेगी भविष्य की सुरक्षा ...... Uddhav Thackeray को बड़ा झटका, Shiv Sena UBT छोड़ Shinde कैंप में आए Anand Dubey
Advertisement ×