कानपुर। सेन पश्चिम पारा पुलिस ने 21 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर डबल पुलिया के पास से रामनरेश कुरील (52), अशोक कुरील (45) और लक्ष्मी लाल कुरील (36) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 111.60 किलो तांबे की प्लेटें, ₹11 हजार नकद, एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी कर बेचते थे। DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, लक्ष्मी लाल और अशोक कुरील के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
