अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध की गयी कार्रवाई

  • 110 वाहनों की जांच में पकड़े गए 07 वाहन

कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध खनन, खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध झांसी कानपुर रोड पर प्रभावी कार्रवाई की गई । करवाई में खान अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद में उपखनिज बालू, मोरम एवं गिट्टी से लदे वाहनों की औचक जांच एवं चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान लगभग 110 वाहनों की जांच की गई, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर 07 वाहन ओवरलोडिंग अथवा बिना परिवहन प्रपत्र के संचालित होते हुए पाए गए। संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं सीज करने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के अंतर्गत खनिज विभाग, कानपुर नगर को लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने टास्क फोर्स के समस्त सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में खनन एवं खनिज परिवहन की निरंतर निगरानी करते हुए औचक जांच की जाए। अवैध खनन, बिना वैध परिवहन प्रपत्र के खनिज परिवहन तथा ओवरलोडिंग में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अनियमित परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते...', अखिलेश की आजम खान से मुलाकात पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का तंज, कहा- अब उनका वो जलवा नहीं रहा  | 'नेगेटिव पॉलिटिक्स की वजह से 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी कांग्रेस, पंजाब से उखड़ जाएगी केजरीवाल की AAP', विपक्ष पर गरजे अमित शाह |      टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 अन्य आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, गिरफ्तारी के बाद मुंबई की अदालत में हुई पेशी ... त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार मामले में Delhi Police ने दर्ज की FIR | गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लड़की को मां बनाकर छोड़ना गलत, यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह ................ AISA अध्यक्ष Neha Bora ने दिल्ली पुलिस के नोटिस को Delhi High Court में दी चुनौती
Advertisement ×