फरार शातिर अभियुक्त को जीआरपी ने घर के पास से दबोचा

कानपुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक कानपुर शेषमणि उपाध्याय के दिशा निर्देश पर रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने बड़ी सफलता हासिल की है।

प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पर मुकदमा के संबंध में माननीय न्यायालय श्रीमान एसीजेएसडी-5 जनपद कानपुर नगर से प्राप्त एनबीडब्ल्यू के क्रम में वारंटी अभियुक्त गुलजार उर्फ आँशू पुत्र स्व0 गुलाम वाजिदपुर जाजमऊ वर्तमान थाना जाजमऊ पूर्व थाना चकेरी कानपुर नगर उम्र 34 वर्ष को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जो काफी समय से फरार चल रहा था।

जिसकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक तथा धरातलीय सूचना के आधार पर काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। अभियुक्त से पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे अलग-अलग जनपदों में पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'खान चाचा' को चाहिए CM की कुर्सी, अखिलेश जी दिल पर पत्थर रख कर दीजिए ऐलान... सपा चीफ-आजम की मुलाकात के बाद राजभर ने चढ़ाया सियासी पारा  | 'नेगेटिव पॉलिटिक्स की वजह से 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी कांग्रेस, पंजाब से उखड़ जाएगी केजरीवाल की AAP', विपक्ष पर गरजे अमित शाह |      टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 अन्य आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, गिरफ्तारी के बाद मुंबई की अदालत में हुई पेशी ... त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार मामले में Delhi Police ने दर्ज की FIR | गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लड़की को मां बनाकर छोड़ना गलत, यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह ................ AISA अध्यक्ष Neha Bora ने दिल्ली पुलिस के नोटिस को Delhi High Court में दी चुनौती
Advertisement ×