- हेड कांस्टेबल की कार्रवाई पर उठे सवाल
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में गंभीर मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस का ₹7,000 का चालान किए जाने का मामला सामने आया है। एंबुलेंस के मालिक पंकज कटियार सिंहपुर के रहने वाले हैं। आरोप है कि यातायात पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने एंबुलेंस को रोककर उसका चालान कर दिया।
मामले को लेकर पुलिसकर्मी की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इंदिरानगर क्षेत्र में वाहनों को रोककर चालान किए जाने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी जाम में एंबुलेंस फंस गई थी।
अब सवाल यह है कि गंभीर मरीज को अस्पताल लेने जा रही एंबुलेंस का चालान किन परिस्थितियों में किया गया और क्या कार्रवाई के दौरान आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखा गया।
