कानपुर। बजरिया थाना क्षेत्र में देर रात करीब 1 बजे ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जाता है कि देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है, फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
