पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

यूपी के बागपत में STF और बागपत पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में रविवार देर रात एक लाख के इनामी बदमाश संदीप को मार गिराया गया। इस एनकाउंटर में नोएडा एसटीएफ के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को भी गोली लगी है। दरअसल, यूपी STF को बदमाश संदीप की बागपत के कोतवाली इलाके में होने की जानकारी मिली थी, जानकारी यूपी STF ने बागपत पुलिस को दी।

यूपी STF और बागपत पुलिस ने पेरीफेरल के पास ट्रैप लगाया। बदमाश संदीप बाइक से आता नजर आया, पुलिस ने संदीप को रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं रुका और बदमाश संदीप में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हैड कॉस्टेबल सुनील को लगी, जो अब खतरे से बाहर हैं।

जवाबी कार्यवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश संदीप पर गोलीबारी की जिसमें वो घायल हो गया लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बदमाश संदीप पर दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, हरियाणा में 16 मामले दर्ज है। जिसमे 4 ड्राइवर की हत्या के मामले भी शामिल है। संदीप समान से भरे ट्रक को लुटता था, और ट्रक ड्राइवर की हत्या भी कर देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×