कानपुर। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर एवं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद विधिक सेवा एवं जागरुकता शिविर का आयोजन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मी बाई आडिटोरियम में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार सिंह (द्वितीय), सदस्य सचिव उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ संजय सिंह (द्वितीय), कुलपति सी0एस0जे0एम0यू0 विनय कुमार पाठक, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय सिंह एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शुभी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार सिंह (द्वितीय) ने अपने उदबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले, लाभार्थियों को बिना किसी रूकावट के जो योग्य है उसे लाभ पहुॅचे यह सभी योजनाओं का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले हर व्यक्ति का सामाजिक उत्थान हो, उनका जीवन स्तर बढे और वह एक सम्मान जनक जीवन जी पाये इसके अलावा अपने परिवार के लिये भी सम्मान जनक जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सके, उनके जीवन स्तर को भेहतर बनाने के लिये ही यह सब लाभ दिये जा रहे है और उस लाभ को हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुॅचा पाये यह हमारा उद्देश्य है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अपने उदबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि विभिन्न प्रकार के नियम, अधिनियम, कानून की जानकारी आमजन तक पहुचे ताकि लोग अपने अधिकारों के प्रति विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं आदि के प्रति जागरूक रहें।
कार्यक्रम में पंचायती राज से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत jyoti मिश्रा, वन्दिता सिंह, समाज कल्याण से वृद्धा पेंशन योजना के अन्तर्गत राम नरायण, सोमकली, विनोद, मायादेवी राजपूत, महिला कल्याण से स्पान्सरशिप योजना के अन्तर्गत विराट, राज, अंशिका, आयुष्मान, दिव्यांगजन सशक्तीकरण से सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत सुजल शर्मा, आकृति, पशु पालन से गौवंश सुपुर्दगी योजना के अन्तर्गत रमेश सिंह, चन्द्र भान सिंह, लालजीत यादव, फत्ते, ग्राम्य विकास/आवास से प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अन्तर्गत बिसमिल्ल, कमरून निशा, साबिर, स्वतः रोजगार से स्वंय सहायता समूह योजना के अन्तर्गत उर्मिला देवी, आराधना मौर्य, मनरेगा से मनरेगा मजदूर योजना के अन्तर्गत रविन्द्र, चन्द्र शेखर, कृषि से किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत सुशील कुमार, हरि शंकर, उद्यान विभाग से पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना के अन्तर्गत गौरव मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, बेसिक शिक्षा/माध्यमिक शिक्षा से डी0बी0टी0 (जूता, मोजा, यूनिफार्म आदि) योजना के अन्तर्गत हर्षल, कल्पना, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग से प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अन्तर्गत विनिता देवी, सूरज प्रजापति, नगर निगम (डूडा) से प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के अन्तर्गत reeta वर्मा, सत्येन्द्र कुमार, वैकल्पिक ऊर्जा से सोलर रूफ टाप योजना के अन्तर्गत साधना कौशल, मीना सिंह, राज किशोर, प्रान्जली दीक्षित, बाल विकास एवं पुष्टाहार से सैम सुपोषित योजना के अन्तर्गत वैष्णवी, गोलू, बैंक से मुद्रा लोन योजना के अन्तर्गत सुशील कटियार, विजय सिंह, स्वनिधि योजना के अन्तर्गत प्रियंका, श्रम विभाग से अटल आवासीय विद्यालय योजना के अन्तर्गत जान्हवी, हार्दिक कटियार, अंशराज एवं लेदर/एम0एस0एम0ई0 से ओ0डी0ओ0पी0 योजना के अन्तर्गत वैशाली रैदास, वैशाली लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया।
इस अवसर पर रानी लक्ष्मी बाई ऑडिटोरियम के परिसर में पंचायती राज विभाग, बैंक, लेदर/एम0एस0एम0ई0, नगर निगम (डूडा), ग्राम्य विकास, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, पशु पालन विभाग, मत्स्य, कृषि एवं उद्यान विभाग, समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, श्रम विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, वैकल्पिक ऊर्जा एवं चिकित्सा विभाग द्वारा निर्धन वर्ग, दिव्यांगजनों, बच्चों, स्त्रियों, श्रमिकों, अनुसूचित जाति व जनजाति आदि के लिय प्रदर्शनी/स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट अष्टम् मनीषा गुप्ता सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।
