जो भी मान्यता प्राप्त यूनियन हमारी मांगों को रेल मंत्रालय के समक्ष उठाएगा ओबीसी संगठन देगा उसी का साथ : बाल गोविंद साहू

रेलवे में यूनियनों की मान्यता का चुनाव हो रहा है इस अवसर  पर अनेक संगठन अलग-अलग मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं इस अवसर पर ओबीसी संगठन के क्या मुद्दे हैं इस विषय पर विस्तृत बातचीत इलेक्ट्रिक लोको शेड एवं टीएम शेड के शाखा मंत्री बाल गोविंद साहू जी से हो रही है
प्रश्न
रेलवे यूनियन के मान्यता के चुनाव में क्या आपका ओबीसी असोसिएशन भाग ले रहा है?
 
उत्तर
क्योंकि यहां रेलवे में यूनियन मान्यता का चुनाव है, हमारा संगठन इस चुनाव में भाग प्रत्यक्ष तौर पर नहीं ले रहा है, लेकिन हमारा संगठन मुद्दों के आधार पर किसी भी अन्य संगठन को समर्थन देने के लिए स्वतंत्र है।
प्रश्न 
क्या यूनियनों के मान्यता के चुनाव में ओ पी एस या यूपीएस या एनपीएस भी एक मुद्दा है? 
उत्तर
यूनियनों के मान्यता के चुनाव में ओ पी एस या यूपीएस भी एक मुद्दा है और सभी कर्मचारी एकजुट होकर ओ पी एस के मुद्दे पर मतदान करने के लिए सहमत हैं।
प्रश्न 
रेलवे में यूनियनों की मान्यता के लिए जो संगठन चुनाव लड़ रहे हैं, उनसे ओबीसी संगठन की क्या मांगे हैं?
उत्तर
ओबीसी संगठन की कोई विशेष मांग नहीं है, मांगे वही पुरानी है जिसमें की ओबीसी के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार की रेलवे की नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण प्रदान किया जाए। ओबीसी के कर्मचारियों को भी प्रमोशन के लिए प्री कोचिंग प्रदान की जाए।
ओबीसी कर्मचारी जिस पद के लिए सक्षम है, उनको भी बिना भेदभाव के उस सक्षम पद पर पोस्टिंग दी जाए।
ओबीसी कर्मचारी के साथ यदि किसी प्रकार का भेदभाव होता है तो यूनियन ओबीसी कर्मचारी का साथ दें।
साथ ही साथ पिछले कई वर्षों से लगातार महंगाई के कारण कर्मचारियों के वेतनमान में बढ़ोतरी हुई है, इसके अनुपात में क्रीमी लेयर के लिए जो सीमा निर्धारित की गई है उसमें वृद्धि नहीं की गई है अतः इसमें भी वृद्धि की जाए। पूर्व मे वर्ष 2016 मे  वृद्धि की गयी थी जिसे 8 लाख किया गया था तब से अब तक कोई वृद्धि नही हुई है अतः इसे  वर्तमान राशि का लगभग  दुगना होना चाहिए।
ओबीसी संगठन को प्राथमिकता के आधार पर कार्यालय आवंटित किया जाए।
जो भी मान्यता प्राप्त यूनियन हमारे इन मुद्दों को रेल मंत्रालय के समक्ष उठाने का कार्य करेंगे या उठाने का वादा करेंगे ओबीसी संगठन उनका साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×