दिन रात आदमखोर भेड़ियों के पीछे लगी 200 लोगों की टीम, दहशत में हैं 70000 लोग

बहराइच के अलग-अलग इलाकों में भेड़ियों ने पिछले डेढ़ महीने में 9 लोगों का शिकार कर चुका है. ड्रोन से ली गई तस्वीरों में ये दिखते तो हैं, लेकिन दूसरे ही पल गायब हो जाते हैं. स्थानीय प्रशासन से लेकर वन्य विभाग का पूरा का पूरा 32 गांव के लोगों के साथ दिन-रात जाग रहा है. 300 किलोमीटर के दायरे में 200 लोगों की टीम हजारों लोगों के साथ खूनी भेड़ियों को उनकी मांद से निकालने का जतन कर रही है. यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक खत्म होता नहीं दिख रहा है. दहशत में जी रहे 70000 लोगों के लिए बुरी ख़बर ये है कि बीती रात फिर से ड्रोन कैमरे में भेड़िया दिखा है. ड्रोन कैमरे के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे खेत में भेड़िया भागता दिख रहा है.

बहराइच की फॉरेस्ट आफिसर रेनू सिंह का कहना है कि अभी तक जिन चार भेड़ियों को पकड़ा गया है उन्हें जल्द ही सुरक्षित जगहों पर ट्रांसफर करेंगे. 4 भेड़िए पकड़े जा चुके है 2 बचे हैं, हम लकी हुए तो आज ही बाकियों को पकड़ लेंगे. डाक्टर ने एक का चेकअप करके देख लिया है. उन्होंने बताया है कि पकड़ा गया भेड़िया सेफ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×