कानपुर। सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा दिलीप कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि थाना बाबूपुरवा क्षेत्रान्तर्गत डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला को उसके पति द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई है।
पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल महिला गुलप्सा पत्नी सीबू को उपचार हेतु उर्सला अस्पताल भेजा गया था। उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बाबूपुरवा पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
