बहराइच में हिंसा के बाद जारी है एक्शन, एडिशनल एसपी पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा के बाद से लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन लगातार दोषियों के खिलाफ कदम उठा रहा है। महसी सीओ रूपेंद्र गौड़ को लापरवाही के लिए पहले ही हटाया जा चुका है। अब लापरवाही बरतने के आरोप में एडिशनल एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है। उन्हें पद से हटाया गया है।

पवित्र मोहन त्रिपाठी की जगह दुर्गा प्रसाद तिवारी को बहराइच का नया एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक पवित्र मोहन त्रिपाठी को डीजीपी मुख्यालय में अटैच किया गया है। इसके बाद अब आगे की कार्रवाई भी होगी। बता दें कि महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने 13 अक्टूबर को हिंसा के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।

इस एफआईआर में अर्पित श्रीवास्तव समेत आठ लोगों के खिलाफ शहर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। दंगा फैलाने, पथराव और हत्या के प्रयास को लेकर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच शुरू हो गई है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव के रहने वाले राम गोपाल मिश्रा को 13 अक्टूबर की शाम लगभग छह बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में शामिल किया था। जुलूस के मराहाजगंज बाजार पहुंचने के बाद इसे एक विशेष समुदाय के इलाके की ओर से निकाला गया। इस दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। इस दौरान छतों से जुलूस पर पत्थर फेंके गए थे। इस घटना के बाद विसर्जन में भगदड़ मच गई थी। इसी दौरान रामगोपाल को एक घर की छत से गोली मारी गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×