अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध अभियान में 15 वाहनों पर हुई कार्रवाई

कानपुर। अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग की प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह तथा शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत निदेशालय की टीम, खनन अधिकारी कानपुर नगर पारसनाथ यादव तथा संबंधित थानों की पुलिस टीम द्वारा 20 जून 2026 को उपखनिज बालू, मोरंग एवं गिट्टी से लदे वाहनों की औचक जांच की गई।
जांच अभियान के दौरान लगभग 290 वाहनों की चेकिंग की गई। निरीक्षण में 15 वाहन ओवरलोड अथवा बिना वैध परिवहन प्रपत्र के संचालित पाए गए। अनियमितता पाए जाने पर सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई के फलस्वरूप खनिज विभाग, कानपुर नगर द्वारा लगभग साढ़े सात लाख रुपये की धनराशि शास्ति, रॉयल्टी एवं अन्य मदों में आरोपित की गई है।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध निरंतर जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×