अभिनेता नरेंद्र खत्री स्टारर फिल्म ‘गौरैया लाइव’ 29 मार्च को होगी रिलीज

राहुल रंगारे, डॉ. निशांत जैन, रोहित राज सिंह और राजीव जैन की रेयर फिल्म्स और टी एंड पोएट्री फिल्म्स के बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गौरैया लाइव’ में अभिनेता नरेंद्र खत्री बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ से चर्चा में आए अभिनेता नरेंद्र खत्री इस फिल्म में देवनारायण के किरदार को अपने अभिनय से जीवंत किया है, जो सिनेदर्शकों को हंसाएगा भी और दिल पर इमोशनल प्रभाव भी डालेगा। भोपाल की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘गौरैया लाइव’ एक मजदूर रामपाल की कहानी बयां करती है, जिसकी दुनिया उस समय दुखद मोड़ पर पहुंच जाती है, जब उसकी बेटी गौरैया एक बोरवेल में गिर जाती है।
सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में नरेंद्र खत्री के अलावा ‘पिपली लाइव’ के नत्था ओंकार दास, अदा सिंह और विनय झा की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस फिल्म की कथा व पटकथा सीमा सैनी और गेब्रियल वत्स ने संयुक्तरूप से तैयार किया है। निर्देशक गेब्रियल वत्स ने अभिनेता नरेंद्र खत्री के अभिनय की तारीफ करते हुए ‘गौरैया लाइव’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावनात्मक यात्रा बताया है। यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×