बागेश्वर बाबा के बाद देवकीनंदन ठाकुर ने ठोकी ताल?

उन्नाव के रामलीला मैदान में राम कथा की शुरुआत करते हुए जाने-माने कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन ने सनातन पर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने ज़ी मीडिया से खास बातचीत में कहा कि इस समय बहू-बेटियों की रक्षा करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने भगवा-ए-हिंद की बात करते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा का यही एकमात्र मार्ग है, और अब इस दिशा में ठोस कदम उठाने का समय आ गया है.

कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन ने वक्फ बोर्ड के समकक्ष सनातन बोर्ड की स्थापना की भी मांग की. उन्होंने कहा, ‘देश में वक्फ बोर्ड तो है ही, पर अब सनातन बोर्ड भी होना चाहिए. सनातन धर्म के संरक्षण और इसके अनुयायियों की रक्षा के लिए एक मजबूत संस्थान की आवश्यकता है.’ इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली में 16 नवंबर को होने वाले एक विशाल संत सम्मेलन का भी ऐलान किया, जिसमें सनातन बोर्ड का प्रस्ताव पास किए जाने की संभावना है.

राम कथा के उद्घाटन समारोह में ठाकुर ने सनातन धर्म को हर परिस्थिति में बचाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा, ‘यह धरती राम और कृष्ण की है. सनातन धर्म पर होने वाले किसी भी आक्रमण का जवाब देने का संकल्प लेकर हमें आगे बढ़ना होगा. यह समय है कि हम अपने इतिहास से प्रेरणा लें और इस महान संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए ठोस कदम उठाएं.’

रामलीला मैदान में अपने संबोधन में ठाकुर ने कहा, ‘हमें अपने गौरवशाली इतिहास को जानना और उसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए. यही हमारी जिम्मेदारी है.’ उन्होंने सनातन धर्म के अनुयायियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के विभाजन से बचें और एकजुट होकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए कार्य करें.

इस अवसर पर ठाकुर ने रामकथा को केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन धर्म के पुनर्जागरण का एक साधन बताया. उन्होंने इसे एक नई शुरुआत बताते हुए कहा कि सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य देशभर के हिंदुओं को एकजुट करना और धर्म की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाना है.

याद दिला दें कि हाल ही में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भी भगवा-ए-हिंद के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया था. उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ कुछ लोग गजवा-ए-हिंद की बात कर रहे थे, वहीं हमने भगवा-ए-हिंद की बात उठाई है. धीरेंद्र शास्त्री 21 नवंबर से 160 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें वे जातिगत भेदभाव को समाप्त कर देशभर के हिंदुओं को एकजुट करने की अपील करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×