मॉडलिंग के बाद अब अभिनय के क्षेत्र में भी तक़दीर आज़माना चाहती है काजोल सोलंकी 

अपने कैरियर के आरंभिक दौर में काजोल सोलंकी ने जब ब्यूटी पार्लर संचालन और मेकअप का काम शुरू किया था तब उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो एक दिन मॉडल्स का रंग रूप निखरते सजाते एक दिन खुद मॉडलिंग की दुनिया में अपने होम टाउन अहमदाबाद का नाम रौशन करने में कामयाब हो जाएगी। आज मॉडलिंग की दुनिया में काजोल सोलंकी एक जाना पहचाना नाम है। अपने दम पर इन्होंने अपने हुनर को संवारा और बतौर मॉडल खुद को स्थापित किया है वैसे आज भी काजोल सोलंकी कई नामचीन मॉडल्स का मेकअप और हेयर स्टाइल का काम करती हैं। हाल ही में वियतनाम में इन्होंने रैम्प वॉक किया, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई फैशन शो में भी वह रैम्प वॉक कर चुकी हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति और ऊर्जावान व्यक्तित्व की स्वामिनी काजोल सोलंकी को ट्रेवलिंग और ट्रेकिंग करना पसंद है।
भगवान शिव में इनकी बड़ी आस्था है और वो अब तक आठ ज्योतिर्लिंग, पशुपति नाथ और कई मंदिरों का दर्शन कर चुकी हैं। वह अपनी गुरु गिरिजा पटेल का बहुत सम्मान करती हैं, जिन्होंने मेकअप और हेयर स्टाइल सिखाया। वह बॉलीवुड में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं। मॉडलिंग के बाद अब काजोल सोलंकी अभिनय के क्षेत्र में भी तक़दीर आज़माना चाहती हैं। दिसंबर माह तक उनकी एक म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाली है। कई फिल्म निर्माता काजोल सोलंकी को अपनी फिल्मों के लिए अनुबंधित करने की योजना बना रहे हैं। आने वाले नए वर्ष में काजोल सोलंकी बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के नामचीन सितारों के साथ अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×