आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड से बौखलाए अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी और उनके संगे-साथी यूनिवर्सिटी बनाने वालों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में आरोप लगाया कि इस तरह की रेड सिर्फ बीजेपी के कुछ गिने-चुने कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट करने के लिए की जा रही है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर चौतरफा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, लेकिन शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी, स्कूलबंद करवानेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनानेवालों के खिलाफ ED की छापेमारी कर रहे हैं। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की बदहाली, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हिचकोलों और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के गड्ढों का भी जिक्र किया।

इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर में दरारों, गिरते पुलों, ढहती पानी की टंकियों और टपकती छतों जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया। अपने इस कड़े प्रहार में उन्होंने कानून-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने सत्ता को सत्ता सजातीय अपराधियों को बढ़ावा देने वाली बताया और महाकुंभ के आयोजन में ठेकेदारों द्वारा एक लाख रुपये डकार जाने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी योजनाओं में खरबों रुपये के खेल का दावा किया।

बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में काले धन के इस्तेमाल को लेकर दर्ज मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है। दिल्ली से लेकर यूपी तक समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के 10 ठिकाने पर ईडी की छापेमारी चल रही है। दिल्ली, यूपी में रामपुर और सहारनपुर में जांच टीम तलाशी अभियान चला रही है। ईडी की टीम आजम खान के वित्तीय लेनदेन, अनियमितताओं और संदिग्ध फंडिंग की जांच को लेकर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×