अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ 15 मई  को देगी सिनेमाघरों में दस्तक……!

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ के रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने फिल्म का आकर्षक मोशन पोस्टर जारी करते हुए कर दिया है। अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ 15 मई को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फ़िल्म 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी के बादशाह डायरेक्टर प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की दमदार वापसी को दर्शाती है।
‘भूत बंगला’ को एक कंप्लीट एंटरटेनर बनाने वाली सबसे बड़ी वजह इसकी दमदार स्टारकास्ट है, जिसमें अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद में भी की गई है, जो कहानी को एक शानदार विज़ुअल अंदाज़ देती है।
‘भूत बंगला’ को शोभा कपूर, एकता आर कपूर के प्रोडक्शन हाउस ‘बालाजी टेलीफ़िल्म्स’ और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन ‘हाउस केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स’ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फ़िल्म को फ़ारा शेख और वेदांत बाली द्वारा को- प्रोड्यूस किया गया है। इसकी कहानी आकाश ए. कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन द्वारा तैयार किया गया है। वहीं, रोहन शंकर ने इसके डायलॉग्स लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×