बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने अपना उत्तराधिकारी कर दिया घोषित

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार 10 दिसंबर को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। लंबे अर्से से मायावती के उत्तराधिकारी कौन होगा इसे लेकर कई अटकलें चलाई जा रही थी। इसी बीच मायावती ने इस संबंध में फैसला सुना दिया है। मायावती ने अब अपने बाद पार्टी की जिम्मेदारी अपने भतीजे आकाश आनंद को सौंप दी है। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ये घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक बीएसपी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। इसकी घोषणा उन्होंने लखनऊ में हुई बैठक में दी। बता दें कि लोकसभा चुनावों को लेकर मायावती ने बीएसपी नेताओं के साथ 10 दिसंबर को बैठक की थी। इस बैठक के बाद ही उन्होंने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा की है।

इससे पहले पांच राज्यों में आयोजित हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई थी। राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ तक में आकाश आनंद ने पूरी कोशिश की कि बसपा को मजबूती के साथ पेश किया जाए। वहीं अब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी पार्टी ने तैयारी कर ली है, जिसके लिए कमान आकाश आनंद को सौंप गई है।

हालांकि मायावती के इस ऐलान के बाद हर कोई हैरान हो गया है क्योंकि पहले माना जा रहा था कि लोकसभा 2024 के चुनाव को मायावती के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। मायावती का उम्मीदवार घोषित होने के बाद अब यह भी संभावना जताई जा रही है कि पार्टी जल्द ही गठबंधन को लेकर भी फैसला ले सकती है।

बता दें कि लंबे समय से मायावती की राजनीति में सक्रियता को लेकर कई अटकलें लगाई जाती रही है। कई चुनावी सभाओं में भी मायावती की गैरमौजूदगी रही है, जिसके बाद कई सवाल खड़े होने लगे थे। ऐसे में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद पर भरोसा जताया है। आकाश एक युवा चेहरा है जिसकी बदौलत पार्टी खुद को फिर से स्थापित करने में सफल हो सकती है। आकाश के नेतृत्व में ही पार्टी अपनी ताकत को लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़ाने पर जोर देगी।

बता दें कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में आयोजित हुए विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को बड़ी सफलता नहीं मिल सकी थी। पार्टी ने सपा के साथ 2019 में लोकसभा चुनावो में गठबंधन कर 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस सफलता के बाद कई मौकों पर आकाश आनंद को बड़ी भूमिका में देखा जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×