मन मसोस कर रह जाएं, लेकिन ये लोग कभी न खाएं पपीता

पपीता एक ऐसा फल है जिसे भारत में खूब खाया और पसंद किया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसके नियमित सेवन की सलाह देते हैं, लेकिन अगर इसे जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए तो फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है. वहीं कुछ खास तरह के लोगों या बीमारी से जूझ रहे इंसानों को इस फल से दूरी बना लेनी चाहिए. भले ही पपीता में फाइबर, विटामिन सी जैसे रिच न्यूट्रिएंट्स होते हैं, लेकिन फिर भी ये फल कई लोगों के लिए हानिकारक है, आइए विस्तार से इस बारे में जानते हैं.

पपीता विटामिन सी का रिच सोर्स है. अगर ये न्यूट्रिएंट कैल्शियम के साथ मिल जाए तो परेशानी पैदा कर सकता है. जो लोग किडनी स्टोन की समस्या का सामना कर रहे हैं वो इस फल को न खाएं.

अगर आप ब्लड थिनर मेडिसिन ले रहे हैं तो फर्मेंटेड पपीता आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. अक्सर दिल की बीमारियों से जुड़े लोग ये दवाई लेते हैं, ताकि ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत न आए. अगर ऐसे मरीज पपीता खाते हैं तो चोट लगने पर खून आसानी से बहने लगता है.

अगर आपको सांस फूलने की शिकायत है तो पपीता से दूरी बना लें. इस फल में मौजूद एंजाइम दमा के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रेग्नेंट महिलाओं को पपीता  बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये उनके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.

अगर आप एलर्जी जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो पपीता बिल्कुल भी न खाएं, क्योंकि इसमें मौजूद पैपाइन तत्व परेशानी में इजाफा कर सकतें हैं और आपको स्किन में खुजली या जलन हो सकती है.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मक़सद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×