बरेली में यात्री रेलगाड़ी के आगे पटरी पर रखा बड़ा पत्थर, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बरेली-पीलीभीत रेल खंड पर यात्री रेलगाड़ी का इंजन किसी अज्ञात द्वारा पटरी पर रखे गए बड़े पत्थर से टकरा गया, हालांकि किसी बड़ी हानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार शाम पांच बजकर 45 मिनट की है जब टनकपुर से बरेली सिटी जाने वाली रेलगाड़ी संख्या 75302 शाही रेलवे स्टेशन से रवाना होकर बिजौरिया रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी।

उन्होंने बताया, ‘‘यात्री रेलगाड़ी का इंजन बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास किसी अज्ञात द्वारा पटरी पर रखे गए पत्थर से टकरा गया। हालांकि कोई बड़ी हानि नहीं हुई और लोको पायलट ने ट्रेन को समय पर रोक दिया।’’

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के बिजौरिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर लोको पायलट ने रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन का निरीक्षण करने के बाद उसे आगे की यात्रा के लिए रवाना करने की अनुमति दी। इज्जत नगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने कहा, ‘‘इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।’’

रेलपथ के वरिष्ठ खंड अभियंता नेत्रपाल सिंह की शिकायत पर नवाबगंज थाने में मंगलवार देर रात रेलवे अधिनियम-1989 की धारा 150 (दुर्भावनापूर्ण तरीके से किसी रेलगाड़ी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×