युवक ने 900 सीढ़ियां चढ़कर देवी का किया दर्शन, वापस आते समय तोड़ दिया दम

महाराष्ट्र में 25 साल के एक युवक की उस समय मौत हो गई, जब वह महाराष्ट्र के पालघर जिला के तलासरी स्थित महालक्ष्मी मंदिर की सीढ़ियों से उतर रहा था. मृतक के परिजनों के मुताबिक, युवक मंगलवार को 900 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर पहुंचा था. मंदिर पहुंचकर उनसे देवी के दर्शन किए. इसके बाद जब वह वापस नीचे आ रहा था तो अनाचक उसकी तबियत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर गया.

बता दें, तलासरी स्थित महालक्ष्मी मंदिर मुंबई के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों मे से एक है. यह लोकप्रिय तीर्थस्थल है. यहां मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंचते हैं. इस मंदिर का इतिहास भी बेहद दिलचस्प है. इस मंदिर में महालक्ष्मी, महासरस्वती और त्रिदेवी महाकाली की प्रतिमाएं समर्पित हैं. तीनों प्रतिमाओं को मोतियों, सोने की चूड़ियों और नाक की बालियों से सजाया गया है. वहीं, महालक्ष्मी की प्रतिमा को साज-सजावट के साथ कमल फूल पकड़े दिखाया गया है. मंदिर परिसर में कई दुकानें भी हैं, जहां से पूजा सामाग्री मिलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×