ओवैसी पर भड़के भाजपा नेता गिरिराज सिंह, कहा- हिंदुओं में अफ़वाह मत फैलाइए

असदुद्दीन ओवैसी पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह भड़क गए हैं। उन्होंने ओवैसी पर पर हिंदुओं में अफ़वाह मत फैलावे का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग अफ़वाह और भ्रम फैलाते हैं कि मुसलमान आने वाले 80-90 सालों में भी हिंदुओं की बराबरी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं उनसे कहना चाहता हूँ कि हिंदुओं में अफ़वाह मत फैलाइए। 1951 में उनकी संख्या 2.5 से 2.8 करोड़ थी। आज सरकारी आंकड़ों के हिसाब से आप 17 करोड़ हैं, अघोषित आंकड़े कहते हैं कि आप 25 करोड़ हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि हिंदू 30 करोड़ से बढ़कर 90 करोड़ हो गए। हम तीन गुना बढ़ गए, जबकि आपकी जनसंख्या 7 गुना बढ़ गई। इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ किशनगंज में उनकी ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान की गई विवादित टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। एआईएमआईएम ने वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए किशनगंज कोर्ट में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

रैली के दौरान की गई अपनी टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री को खासकर मुस्लिम समुदाय से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। केंद्रीय मंत्री ने 22 अक्टूबर को किशनगंज में ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ निकाली। लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने लोगों से अपने घरों में “भाले, तलवार और त्रिशूल” का भंडार रखने का आग्रह किया, जिसका इस्तेमाल देवताओं की पूजा और “आत्मरक्षा” के लिए किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×