नाले में मिला 25 वर्षीय युवक का शव

  • शेखपुर गांव निवासी मनीष निषाद के रूप में हुई मृतक की पहचान
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नाले में एक  युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।  सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान शेखपुर गांव निवासी मनीष निषाद के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दी और उनके मौके पर पहुंचने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की।
बताया जाता है कि मृतक मनीष निषाद पेशे से गोताखोर था और मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। ग्रामीणों के अनुसार, उसे अत्यधिक शराब पीने की लत थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि नाले में डूबने से उसकी मौत हुई है। हालांकि, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। महाराजपुर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किन परिस्थितियों में नाले तक पहुंचा और हादसे से पहले वह कहां था। महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×