झारखंड से काफी लगाव था बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को……!

बॉलीवुड में हीमैन के रूप में मशहूर सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन थे। दिलीप कुमार और कामिनी कौशल अभिनीत फिल्म ‘शहीद’ फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपने मन में ठान लिया था कि वो फिल्म जगत में ही अपनी किस्मत आजमाएंगे। धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ के लिए अनुबंधित किए जाने के बाद सबसे पहले पालीहिल बांद्रा (मुंबई) स्थित दिलीप कुमार के घर पे जा कर उनसे आशीर्वाद लिया था और उसी दिन 60 के दशक में फिल्म अभिनेत्री नरगिस की मां जद्दन बाई हजारीबाग से बडका गांव का गन्ना ले कर पहुंची थीं। फिल्म अभिनेता ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को हजारीबाग जिला अंतर्गत स्थित बड़कागांव का गन्ना काफी भाता था।
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के घर पे ही धर्मेंद्र ने बड़कागांव (हजारीबाग) के गन्ने का स्वाद चखा था। विदित हो कि 50-60 के दशक में फिल्म अभिनेत्री नरगिस की मां जद्दन बाई का हजारीबाग आना जाना लगा रहता था। वो हजारीबाग शहर के डीपूगढ़ा में जरीना विल्ला में आकर रूकती थीं और जाते वक्त दिलीप कुमार के लिए गन्ना ले जाती थीं। जरीना विला संयुक्त बिहार के पहले आइजी अब्दुल हमीद का घर था। 60 के दशक में निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘सत्यकाम’ की शूटिंग के सिलसिले में धर्मेंद्र जब शर्मीला टैगोर के साथ 30 दिनों की शूटिंग शेड्यूल के साथ घाटशिला (ईस्ट सिंहभूम, झारखंड) आए थे तो उन्होंने पूरी फिल्म यूनिट के सभी सदस्यों के लिए बड़कागांव से गन्ना मंगवाया था।
फिल्म निर्माता के सी गुलाटी की फिल्म ‘मोहब्बत जिंदगी है'(1966) की शूटिंग के सिलसिले में 17 दिनों के लिए जब धनबाद आए थे तो उन्होंने पूरी फिल्म यूनिट के लिए बड़कागांव (हजारीबाग) से गन्ना मंगवाया था। बताते चलें कि सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र को झारखंड में प्रचलित लोक नृत्य छऊ, पाइका, डोमकच, झूमर, डोमकच, फगुआ, फिरकल और अग्नि काफी पसंद था।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×